Maiya Samman Yojana Online Apply: झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना फॉर्म कैसे भरें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Join Join Now

Maiya Samman Yojana Online Apply: झारखंड राज्य सरकार ने अपने राज्य में निवास करने वाली गरीब एवं निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत झारखंड सरकार ऐसी महिलाओं को जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रही है और उनकी आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है उन्हें प्रति महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। राज्य की जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा।

मैया सम्मान योजना झारखंड 

झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के उदेश्य से इस नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना झारखण्ड रखा गया है। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के माध्यम से झारखंड राज्य की 40 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिला को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। क्योंकि झारखंड राज्य में ऐसी काफी महिला निवास करती हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस वजह से उन्हें अपने जीवन में आने वाली रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है।

लेकिन ऐसा ना हो इसलिए झारखंड राज्य सरकार ने Mukhyamantri Maiya Samman Yojana को शुरू किया है इस योजना के तहत सरकार की तरफ से प्रति महीने महिलाओं को ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी इस सहायता राशि का उपयोग करके महिला अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी। योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना form pdf की पात्रता 

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं:

  1. उम्र सीमा: योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. आय सीमा: आवेदनकर्ता महिला के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. निवासी प्रमाण पत्र: आवेदनकर्ता महिला को राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  4. बैंक खाता: योजना के तहत आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी, इसलिए महिला का बैंक खाता होना आवश्यक है।

मइयां सम्मान योजना आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक कॉपी
  • राशन कार्ड (किसी भी तरह का)
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें

  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का आवेदन करने के लिये आपको सबसे पहले इस योजना का फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त करना होगा | आप इस लिंक पर क्लिक कर भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं – Maiya Samman Yojana Apply form
  • Jharkhand Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के तहत आवेदन करने के लिए महिला को अपने ग्राम पंचायत के कार्यालय में लगाये गए कैंप में जाना होगा |
  • यहाँ से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरना होगा।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की कॉपी को फॉर्म के साथ में अटैच कर देना होगा।
  • और अंत में इस आवेदन फार्म को कैंप के कर्मचारियों के पास जमा करवा देना होगा।
  • कैंप के कर्मचारियों के द्वारा आपका एक लाइव फोटो लिया जाएगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा जमा किए गए आवेदन फार्म को ऑनलाइन सबमिट कर दिया जाएगा।
  • आवेदन फार्म सही से सबमिट होने के बाद आपको कर्मचारियों द्वारा एक रसीद दी जाएगी जिससे भविष्य के इस्तेमाल के लिए आपको संभाल कर रख लेना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते हैं और इस योजना से मिलने वाला लाभ को प्राप्त कर सकते हैं I

Mmmsy Jharkhand gov in Form PDF Download

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना फॉर्म आपको आंगनबाड़ी या ग्राम पंचायत कार्यालय में लगे शिविर पर प्राप्त हो जाएगा। इसके अलावा Mukhyamantri Maiya Samman Yojana PDF Form पोर्टल वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए चरणों के को फॉलो करके इस वेबसाइट से  पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना jharkhand online apply csc login 

  • सबसे पहले आवेदक को मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आवेदक को होम पेज पर प्रज्ञा केंद्र लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदक को CSC पोर्टल पर भेजा जाएगा।
  • यहां आवेदक को यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • इस तरह आवेदक मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए CSC लॉगिन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री माईया सम्मान योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना महिलाओं को अपने जीवन को बेहतर बनाने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment